काशी से आई संत गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (काशी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को जमशेदपुर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सोनारी मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत अन्य नेताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ कलश यात्रा का अभिनंदन किया। स्वागत के बाद यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची, जहां पवित्र कलश को श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिए आगामी 15 दिनों तक स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन और उनके विचार समाज को एकता, समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें