Kandra shooting news झारखंड के कांड्रा में एसपी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी; पुलिस जांच जारी है।

SHARE:


नकाबपोश हमलावरों ने की फायरिंग, बाइक से हुए फरार

Kandara:सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बना डूंगरी में उस समय हड़कंप मच गया जब एसपी ट्रेडर्स सीमेंट के मालिक संजय बर्मन को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की है, जब नकाबपोश अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और व्यवसायी को निशाना बनाकर गोली चला दी।

गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

दाहिने पैर में लगी दो गोलियां, टीएमएच में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस की मदद से घायल संजय बर्मन को जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो गोलियां उनके दाहिने पैर में लगी हैं, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की सक्रियता, जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सवैया ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यापारियों में भय का माहौल, पुलिस पर दबाव

इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस पर अब आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।




Leave a Comment