Hemant Soren foreign visit संजीव सरदार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा का बचाव किया उन्हें दूरदर्शी नेता बताया और भाजपा की आलोचना की निंदा की।

Share करें

✓ Link copy हो गया!



विदेशी दौरे को लेकर भाजपा की आलोचना पर दिया जवाब

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विदेश दौरे को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा की मानसिकता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि झारखंड के एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का वैश्विक मंच पर जाकर निवेश और तकनीकी सहयोग की पहल करना भाजपा को रास नहीं आ रहा है।

आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करने की साजिश नाकाम होगी

विधायक सरदार ने कहा कि भाजपा लगातार आदिवासी नेतृत्व को अपमानित करने की साजिश रच रही है, लेकिन उनकी यह चाल सफल नहीं होगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की लोकप्रियता और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण झारखंड आज अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

दौरा महज राजनीतिक नहीं, आर्थिक दृष्टि से भी अहम

हेमन्त सोरेन का स्पेन और स्वीडन दौरा सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह झारखंड के लिए औद्योगिक, तकनीकी और आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। संजीव सरदार ने कहा कि यह दौरा झारखंड की आर्थिक संभावनाओं को मजबूती देगा और प्रदेश में निवेश के नए अवसर लाएगा।

निवेशकों में बढ़ा भरोसा, युवाओं को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की निवेशक-हितैषी नीतियों के कारण देश और विदेश के उद्योगपति झारखंड में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। इस अंतरराष्ट्रीय दौरे से झारखंड के औद्योगिक रोडमैप को वैश्विक मंच मिलेगा, जिससे राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

भाजपा की राजनीति में झलक रही निराशा और द्वेष

संजीव सरदार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है, और अब वह केवल सकारात्मक प्रयासों में बाधा डालने का काम कर रही है। लेकिन झारखंड की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में आदिवासी नेतृत्व को और अधिक मजबूती देगी।

हेमन्त सोरेन में है झारखंड का भविष्य”

विधायक सरदार ने स्पष्ट रूप से कहा कि हेमन्त सोरेन झारखंड के विकास पुरुष हैं। उनका नेतृत्व और सोच ही राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है, और पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.