महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च की शाम करीब 6:50 बजे बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने लगभग 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी कन्हैया रजक ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने महिला के मुंह में जबरदस्ती सिगरेट सटा दी और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया।

महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ से जुड़े दो मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार और जनार्दन सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.