ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कई स्थानों पर किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन, लोगों से की शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर :
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में आयोजित काली पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सामाजिक सौहार्द के माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

पूर्व विधायक सबसे पहले नवयुवक काली पूजा समिति, छोटा गोविंदपुर के पंडाल पहुंचे, जहां समिति के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने उनके साथ संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसके बाद अरविंद सिंह ने शिव गंगा बॉयज क्लब, टेल्को रोड नंबर 21 में संजय सिंह हितैषी के साथ काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। वहीं, टेल्को स्थित मध्यांचल काली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रघुवर दास के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त रूप से किया।

अंत में, वह कदमा केटु पहुंचे, जहां बबलू गोराई एवं देबू गोप के नेतृत्व में आयोजित काली पूजा पंडाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि, “काली पूजा समाज को एकता, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। इसे सौहार्द और शांति के साथ मनाना ही हमारी परंपरा की पहचान है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें