शेखर डे, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और के.के. अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, वक्ताओं ने दिया सत्य की जीत और सामाजिक एकता का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव पूजा का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी एवं बिष्टुपुर स्थित श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और पूजा कमेटी के चेयरमैन के.के. अरोड़ा ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही पूजा पंडाल आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य और सामाजिक अत्याचार पर विजय का प्रतीक है। वर्तमान समय में भी इस पर्व का विशेष संदेश है। उन्होंने कहा कि लोगों को मां दुर्गा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए तथा समाज और देश के हित में कार्य करना चाहिए।

कदमा ही नहीं, पूरे जमशेदपुर में है मंदिर की पहचान

डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और पूजा कमेटी के चेयरमैन के.के. अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री श्री रंकिणी मंदिर कदमा ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां दुर्गा पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाती है। यही वजह है कि पूजा के दौरान कदमा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर्षित होते हैं।

कमेटी के सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जनार्दन पांडेय, के.जी. गोविन्द, ए.आर. डे, सतीश वर्मा, संजय कुमार प्रेमनाथ, हरभजन सिंह, एस. रमेश, सुभाष, कार्तिक सहित कमेटी के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Hashtags: #Jamshedpur #Kadma #RankiniTemple #DurgaPuja #DurgaUtsav #PandalInauguration #JharkhandNews

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें