आशियाना अनंतरा सोसाइटी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, नवरात्र से 21 महिलाएं कर रहीं दुर्गा पाठ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव और घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अधिकारियों ने नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।


आशियाना अनंतरा सोसाइटी में नवरात्र के प्रथम दिन से ही कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सोसाइटी के फ्लैटधारकों ने सामूहिक संकल्प लेकर मां दुर्गा की आराधना की। यहां 21 महिलाओं का समूह फलाहार पर रहकर सुबह और शाम विधि-विधान से दुर्गा पाठ कर रहा है।

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान छह दिनों तक सामूहिक प्रसाद रूपी भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें सोसाइटी के लोग एक साथ शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ आपसी मेलजोल और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना है।


विकास सिंह ने बताया कि महासप्तमी के दिन कोलकाता के भूमि स्टार बैंड की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, महानवमी के अवसर पर डांडिया नाइट का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 400 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सोसाइटी में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की जा रही हैं। आयोजन के जरिए श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें