भाजपा के गढ़ में झामुमो की एक और सेंध — तिरुलगुटू में उमड़ा जनसैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा के परंपरागत गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में झामुमो लगातार पैठ बनाता जा रहा है। शनिवार की शाम मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचाड़ा पंचायत अंतर्गत तिरुलगुटू गांव में आयोजित सभा में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला।

जिला परिषद सदस्य बारी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस जनसभा में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभा में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा झामुमो झारखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास की सच्ची आवाज़ है। भाजपा ने जनभावनाओं के साथ छल किया है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है।”

सभा के दौरान जोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक युवा और महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस सामूहिक शामिलीकरण को क्षेत्र में झामुमो की एक और बड़ी सेंध के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिप सदस्य परितोष सिंह, उपमुखिया रवि उरांव समेत अनेक झामुमो पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गांव का माहौल झामुमो समर्थक नारों से गूंज उठा —
“झामुमो ज़िंदाबाद! झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.