MMDR के खिलाफ 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन, झामुमो प्रखंड समिति की बैठक में बनी रणनीति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को मनोहरपुर वन विश्रामागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में MMDR के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कार्यक्रम की तैयारी करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें बंधना उरांव, सावन धनवार, मुकेश रजक, संजय समद, बामिया मांझी, अजहर अली, सामुएल हेम्ब्रोम, लालसिंह चम्पिया, सौरसिंह चम्पिया, रीना देवी, राजेश कोड़ा, सुरेश बेसरा, इरुश खाखा, लक्ष्मण सोय, दुबराज किंबो, फेलिक्स टोप्पो, अमित सोय, इसरून एक्का, आशीष खलखो, अगस्तीन एक्का, विजय बारीक, सोमा सुरीन और राजधन तिर्की समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.