SIR अभियान को लेकर झामुमो की बैठक, सभी वैध मतदाताओं को सहयोग करने का आह्वान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बर्मामाइंस समिति की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अजय पांडेय ने की। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में झामुमो नेता एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, महाबीर मुर्मू तथा शैलेन्द्र मैथी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र के सभी 24 बूथों पर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक मतदाता को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी वैध मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। यदि किसी कारणवश किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट गया है, तो उसे सही प्रक्रिया की जानकारी देकर पुनः नाम जोड़ने में सहायता की जाए।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने और लोगों को आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजू मुखी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह, अजय पांडे, वर्मा प्रधान, मनोज तांती, रॉकी सिंह राठौर, राजू मुखी, अभिजीत सिंह, रामानुज चौबे, रोशन कुमार, सागर दुबे, राजा कुमार, रमा, मृतुंजय यादव, गुरबीर सिंह, लखविंद्र महतो, अविनाश सिंह, चंदन झा, सूरज कुमार, घनश्याम तिवारी, राजीव सिंह, बादल कुमार, आयुष कुमार, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें