बरहेट प्रखंड में 18 सितंबर को आयोजित होने वाले जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में रविवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने बताया कि आगामी दिनांक 18 सितंबर 2025 को प्रखंड कार्यालय बरहेट में जनता दरबार का आयोजन होना तय हुआ है जहां उक्त जनता दरबार में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा एवं उपायुक्त हेमंत सती के साथ जिलास्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जहां इस जनता दरबार कार्यक्रम में आमलोगों की जनसमस्याओं को सुना जाएगा। उधर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के लोग उक्त जनता दरबार में आकर अपने अपने समस्याओं को रखेंगे। साथ ही साथ दिनांक 19 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के द्वारा दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा की आयोजन किया गया है जहां उक्त कार्यक्रम में झामुमो बरहेट प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं को आना अनिवार्य है। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव मुजीबुर्र रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता शमीम अंसारी, उपप्रमुख रूपक साह, प्रखंड कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया, जिप सदस्य जेठा मुर्मू सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे।।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें