बाघुड़िया में दिवंगत महिला के परिवार को झामुमो नेताओं ने दी आर्थिक सहायता, विधायक सोमेश सोरेन की पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं की पहल पर बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत बाघुड़िया गांव में दिवंगत सरला सोरेन के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कुछ दिनों पूर्व सरला सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता की गुहार लगाई गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही झामुमो के वरिष्ठ नेता बोड़ा सोरेन ने तत्परता दिखाते हुए प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू से सहयोग की अपील की। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष की पहल पर क्षेत्रीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा श्राद्ध शांति हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

यह सहयोग राशि पंचायत अध्यक्ष रायसेन टुडू, ह्यूडिंग सोरेन, कुंवर टुडू एवं सुशांत पात्रो के माध्यम से दिवंगत के परिजनों तक पहुंचाई गई। साथ ही झामुमो नेताओं द्वारा परिवार को भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर परिजनों ने झामुमो परिवार एवं विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को संकट की घड़ी में बड़ा सहारा बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.