लुआबासा के रोज बर्ड्स इंग्लिश स्कूल में 25वां वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने बांधा समां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लुआबासा स्थित रोज बर्ड्स इंग्लिश स्कूल में 25वां वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बच्चों के प्रदर्शन पर जमकर तालियां भी बजीं।



इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ा।

विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में स्थापना के बाद से विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान दे रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.