झींकपानी के बेटेया गांव में छात्रा की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटेया गांव में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा बंकी बुडीउली के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के समीप एक पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, छात्रा दो दिन पहले ही छात्रावास से घर लौटी थी। बुधवार रात परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब वे लौटे तो घर के पास पेड़ से लटका शव देख उनके होश उड़ गए। इकलौती संतान की मौत से परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.