झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा संपन्न, डॉ. प्रदीप बालमुचू अध्यक्ष और खुर्शीद खान बने महासचिव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (AGM) का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में सत्र 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

आमसभा में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा खुर्शीद खान को महासचिव चुना गया। वहीं विक्टर एच. सोमाया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद के लिए छेतराम श्रृंगारी (देवघर) और गुरुबारी हेम्ब्रम का चयन किया गया।


एसोसिएशन में एम.एस.ए. सिद्दीकी (बाबू) और एस.एस.पी. सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया, जबकि पूनम रॉय को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यकारिणी समिति में संतोष कुमार सिंह, बिष्णु कुमार, जुन्नू राईन, महिमा शीतल हेम्ब्रम, शहबाज खान, शफीक अनवर सिद्दीकी और शिल्पी रानी खलखो को शामिल किया गया।

बैठक में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार बेहेरा तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक आनंद बिहारी दुबे भी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड में हैंडबॉल को और मजबूत करने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के साथ राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.