राजेश कुमार शुक्ल ने कमर्शियल टैक्स बार संघ के अधिवक्ताओं से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आगामी 12 मार्च 2026 को होना निर्धारित है। 17 फरवरी 2026 तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी नहीं किए जाने के कारण अब कुल 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं। इनमें जमशेदपुर जिला बार संघ के 12 प्रत्याशी शामिल हैं, जिनमें नौ पुरुष और तीन महिला अधिवक्ता हैं। चुनाव प्रचार इन दिनों जोर-शोर से जारी है।

इसी क्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने मंगलवार को जमशेदपुर कमर्शियल टैक्स बार संघ के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कमर्शियल टैक्स बार संघ के सह अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, पूर्व उपाध्यक्ष सतीश सिंह, अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान अधिवक्ताओं के कल्याण, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की आवश्यकता, ट्रस्टी कमेटी एवं पेंशन कमेटी के सदस्यों को मिलने वाले लाभ तथा अधिवक्ताओं के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर गंभीर मंथन हुआ।
इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, जिला बार संघ जमशेदपुर) और अधिवक्ता मिथिलेश सिंह ने उपस्थित अधिवक्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि अधिवक्ता समाज के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा हो सके और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती मिल सके।

चुनावी सरगर्मी के बीच इस तरह की बैठकों को अधिवक्ता समाज के बीच संवाद और समर्थन जुटाने की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.