Jharkhand Rain Alert झारखंड में मौसम बदलाव की ओर, 2 अप्रैल से बारिश और तेज हवाओं की संभावना। जानें किन जिलों में होगी बारिश और किसके लिए जारी हुआ अलर्ट।

Share करें

✓ Link copy हो गया!



झारखंड में मौसम का हाल: आज रहेगा साफ और शुष्क

Ranchi :झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आज पूरे राज्य में सरहुल का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इसी बीच मौसम विभाग ने साफ आसमान और शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। धूप का असर रहेगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

2 अप्रैल से झारखंड में बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2 अप्रैल से राज्य में मौसम बदलने लगेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में होगी बारिश और तेज हवाएं

रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जैसे जिलों में दो से चार अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: वज्रपात और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने इन 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन, वज्रपात और आंधी की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

5 अप्रैल से फिर साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल के बाद राज्य में आसमान फिर से साफ हो जाएगा, और मौसम सामान्य हो जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.