Jharkhand labor union की जीत! Tata Power जोजोबेरा के मजदूरों को 7.4 लाख रुपये का बकाया वेतन मिला, टूल डाउनलोड स्ट्राइक हुई स्थगित। जानिए पूरी खबर।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

टाटा पावर जोजोबेरा के मजदूरों की हड़ताल समाप्त

जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के नेतृत्व में पिछले छह दिनों से जारी टूल डाउनलोड स्ट्राइक अब समाप्त हो गई है। महासंघ के महामंत्री राजीव पाण्डेय और टाटा पावर एम्प्लाई यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव के प्रयासों से टाटा पावर लिमिटेड कंपनी, जोजोबेरा के संवेदक टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सेन इलेक्ट्रिकल) ने 56 मजदूरों का बकाया वेतन चुका दिया है।

इसके अलावा, कंपनी ने वार्षिक छुट्टी का पैसा और वार्षिक बोनस का भुगतान करने के लिए 12 अप्रैल 2025 तक का समय मांगा है, जिसे मजदूर संगठन ने स्वीकार कर लिया है।


मजदूरों का संघर्ष और कंपनी की अनदेखी

टाटा पावर लिमिटेड कंपनी, जोजोबेरा के संवेदक टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सेन इलेक्ट्रिकल) पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लग रहा था। फरवरी 2025 का वेतन, वार्षिक छुट्टी और बोनस की राशि बकाया थी, जिसे लेकर मजदूर और उनके प्रतिनिधि लगातार बातचीत कर रहे थे।

लेकिन जब 24 मार्च 2025 तक भी 7,40,288 रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो मजदूरों ने गेट जाम आंदोलन की तैयारी कर ली। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों को उनका बकाया वेतन देने पर सहमति जताई।


मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी – राजीव पाण्डेय

इस जीत के बाद जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पाण्डेय ने कहा कि यह मजदूरों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 12 अप्रैल 2025 तक वार्षिक छुट्टी और बोनस की राशि नहीं दी गई, तो संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा।

यह संघर्ष सिर्फ एक शुरुआत है, श्रमिकों के अधिकारों के लिए महासंघ आगे भी लड़ाई जारी रखेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.