झामुमो की बढ़ती लोकप्रियता : झारखंड की राजनीति में उभर रहा है भरोसे और विकास का नया अध्याय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:झारखंड की सियासत में इस वक्त एक नई कहानी गढ़ी जा रही है — जनता के दिलों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रति बढ़ते विश्वास की कहानी।

कभी केवल ग्रामीण और आदिवासी समुदाय की पार्टी माने जाने वाली झामुमो ने अब अपने व्यापक जनसंपर्क और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से पूरे झारखंड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। “परिवर्तन ही स्थायी सत्य है” — इस सिद्धांत को साकार करते हुए पार्टी ने अपनी छवि को जनसरोकार से जोड़कर जनता का भरोसा जीत लिया है।

घाटशिला विधानसभा इस परिवर्तन की सबसे प्रबल मिसाल बनकर उभरा है।
यह वही क्षेत्र है, जहां के लोकप्रिय विधायक रहे विकास पुरुष स्व. रामदास सोरेन ने राजनीति को जनसेवा का रूप दिया। उनके कार्यकाल में झामुमो ने न केवल गांवों में, बल्कि कस्बों और शहरी क्षेत्रों में भी अपने मजबूत जनाधार का निर्माण किया।

अब, उनके असमय निधन के बाद जनता ने उनके पुत्र सोमेश सोरेन में उसी विश्वास और समर्पण की झलक देखी है। गठबंधन द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जनभावनाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।

बेहरापाड़ा पंचायत में कालीचरण बेहरा और करण बेहरा के नेतृत्व में लगभग 65 लोगों का झामुमो में शामिल होना इसी बढ़ते जनसमर्थन का जीवंत उदाहरण है। वहीं कशीदा समेत आसपास के इलाकों में भी लोग पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर झामुमो का दामन थाम रहे हैं।

प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा—

“मुझे यहां का जनप्रतिनिधि न समझें, अपना भाई और बेटा समझें। मैं अपने बाबा की तरह इस विधानसभा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करूंगा।”



जनता की यह भावनात्मक स्वीकारोक्ति इस बात का संकेत है कि झामुमो अब केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की आकांक्षाओं, विकास और स्थिर नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है।

धरातल पर दिख रहा यह बदलाव झामुमो के उभरते जनाधार और जनता के भरोसे की कहानी कह रहा है —
और यही विश्वास झामुमो को दिन दूनी, रात चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.