हिदायतुल्लाह खान ने सोमेश सोरेन के समर्थन में तेज किया जनसंपर्क अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता हिदायतुल्लाह खान ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

श्री खान ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय से 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि “घर की महिलाएं सुबह चाय-नाश्ता बनाने से पहले मतदान केंद्र जाकर वोट डालें।”

हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि सोमेश सोरेन की जीत, स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे महिलाओं के खातों में ₹2,500 की सहायता राशि, बेरोजगारी दूर करने के प्रयास और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार—का उल्लेख करते हुए कहा कि “यह सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतर रही है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता इस उपचुनाव में झामुमो के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी और सोमेश सोरेन को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.