बच्चों के भविष्य को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले झामुमो नेता प्रहलाद लोहरा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भुइयांडीह बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय बाबुडिह लाल भट्टा की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता प्रहलाद लोहरा ने झारखंड सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की स्थिति पर चिंता जताते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विद्यालय में बीते कई वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, लेकिन वर्तमान में विद्यालय भवन का कमरा अत्यंत छोटा है और शिक्षकों की भी भारी कमी है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। यह ज्ञापन हाल ही में मास्टर जी द्वारा झामुमो कार्यालय को सौंपा गया था, जिस पर संगठन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इसे मंत्री तक पहुँचाया।

मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से जुड़ी मांगें पूरी तरह से जायज हैं और विभाग द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर नव प्राथमिक विद्यालय बाबुडिह लाल भट्टा के अध्यक्ष श्री सोनाराम सुन्डी, विद्यालय प्रभारी सत्यनारायण साव, जनप्रतिनिधि नंदकिशोर सिंह, तथा विद्यालय समिति की सदस्याएं खुशबू बोदरा और राधा लेयागी भी उपस्थित थीं। बस्तीवासियों ने शिक्षा मंत्री के सहयोग और सकारात्मक रुख के लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.