तीनपहाड़ में लाखों की ज्वेलरी चोरी, चोरों ने दीवार काटकर खोला शटर, सोना चांदी व नकदी लेकर हुए फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!
ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान

तीनपहाड़: थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के भगत मोहल्ला स्थित एक आभूषण दुकान में बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। जहां अज्ञात चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान की ईंट की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और शटर खोलकर लाखों रुपए के गहनों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार अरुण सोनी की दुकान से करीब आठ से दस लाख रुपए मूल्य के सोना चांदी के आभूषण और लगभग दस हजार रुपए नगद चोरी कर लिए गए हैं। उधर चोरी किए गए सामनों में करीब चार किलो चांदी और पच्चीस ग्राम सोना शामिल बताया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृतुंजय कुमार पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इसके साथ ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उधर स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में तीनपहाड़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है ताकि लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.