Kadma robbery case : SIT ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियारों से लैस गिरोह ने घर में घुसकर की थी लूट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-2 में हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले में शामिल तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 9 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी दीप राज दास के घर पर धावा बोलकर परिजनों को बंधक बनाया और करीब 20 लाख रुपये के जेवरात व कीमती सामान लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर 11 अक्टूबर को कदमा थाना कांड संख्या 96/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल ट्रैकिंग और गुप्त सूचना तंत्र की मदद से तीन अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार है:

1. गुड्डू पाजी उर्फ श्रवण कुमार निर्मलकर, पिता – पुनीत निर्मलकर, निवासी – लोको कॉलोनी मछुआ बस्ती, थाना परसुडीह


2. विजय उर्फ विशाल सवैया, पिता – स्व. सिलाई सवैया, निवासी – सोमाय झोपड़ी, थाना बागबेड़ा


3. शिवम कालिंदी, पिता – उत्तम कालिंदी, निवासी – पावड़ा नर्सिंगगढ़, थाना धालभूमगढ़



तीनों अभियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर JH05DZ5A10) बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। इससे पहले भी SIT टीम इस मामले में पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


पुलिस की छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक सन्नी वर्धन, कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरी लूटकांड श्रृंखला का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.