मानगो की बेटी जेबा खान का बागान साइन में जनसंपर्क, मिला जनता का भरोसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान ने शनिवार को मानगो क्षेत्र के आज़ाद बस्ती अंतर्गत बागान साइन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और समर्थन की अपील की। क्षेत्र में जेबा खान के पहुंचते ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जनसंपर्क के दौरान जेबा खान ने भावुक अंदाज़ में कहा कि “मैं मानगो की बेटी और बहू हूं। आप लोगों की दुआ और समर्थन से ही मैं मेयर पद की उम्मीदवार बनी हूं। अगर आप सबका साथ मिला तो जीत के बाद मानगो के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगी।”
स्थानीय लोगों ने जेबा खान का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। कई लोगों ने कहा कि मानगो में पहली बार एक पढ़ी-लिखी, जागरूक और योग्य महिला उम्मीदवार को मेयर बनाने का अवसर मिला है, जिससे क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय होगी।
जेबा खान ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक मानगो में जनप्रतिनिधि अक्सर पद, पहचान या पुरस्कार के आधार पर चुने गए, लेकिन इस बार जनता बदलाव चाहती है। “इस बार मानगो की बेटी मेयर बनेगी और जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी,” उन्होंने कहा।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास, शिक्षा और ईमानदारी को प्राथमिकता देते हुए सही और योग्य उम्मीदवार को चुनें, ताकि मानगो का तेजी से और स्थायी विकास सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.