संपर्क–समस्या–समाधान अभियान चला जद (यू) ने लिया क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को जवाहरनगर रोड नंबर 6 एवं 4 में “संपर्क–समस्या–समाधान” अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया। अभियान के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जद (यू) नेताओं ने स्थानीय क्षेत्र का दौरा कर जन संवाद किया और सड़क, नाली, साफ-सफाई, कचरा उठाव, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को लेकर लोगों की शिकायतें सुनीं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की कमी और अनियमित जल आपूर्ति जैसी प्रमुख समस्याएं सामने आईं।



नेताओं ने सभी शिकायतों को सूचीबद्ध किया और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी जल्द ही ठोस पहल करेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान हर रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में नियमित रूप से चलाया जाएगा।

इस अभियान में प्रमुख रूप से जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह महासचिव मनोज गुप्ता, संजय सिंह, मनोज ओझा, बिजेंद्र सिंह, अभिजीत सेनापति, सागर दत्ता, योगेंद्र कुमार साहू, सुनील महतो, मनोज राय समेत अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने दोहराया कि जनसरोकार की राजनीति ही उनकी प्राथमिकता है, और जनता से जुड़े हर मुद्दे को प्रभावी ढंग से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें