जदयू ने डॉ. तमल देव को दी श्रद्धांजलि
विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉ. देव : सरयू राय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय फिजिशियन डॉ. तमल देव के आकस्मिक निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे चिकित्सा क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।
शनिवार को सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े कार्यकर्ता मर्सी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय डॉ. तमल देव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. तमल देव न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव, मानवीय संवेदना और समर्पण के लिए भी पहचाने जाते थे। उन्होंने कहा कि डॉ. देव ने जीवनपर्यंत मरीजों की सेवा को अपना धर्म माना और वे सदैव एक समर्पित चिकित्सक के रूप में स्मरण किए जाएंगे।
मर्सी अस्पताल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जदयू से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में हरे राम सिंह, अशोक कुमार, मंजू सिंह, काकुली मुखर्जी, विजय राव, अभय सिंह, गौतम धर, रंजिता राय सहित अन्य शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.