जराइकेला बस्ती के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मनोहरपुर। जराइकेला बस्ती के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बिसरा की ओर जा रहे मो. आसिफ की बाइक को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन OD 14 AC 3682 ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसिफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाएं हाथ और दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

परिजनों के अनुसार, मो. आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उसे भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी भी की जा रही है।

मो. आसिफ ओडिशा के बिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जराइकेला का रहने वाला बताया गया है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.