जमशेदपुर में टीईईपी 2.0 का शुभारंभ, शिक्षा सुधार की दिशा में नया अध्याय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर के प्रतिष्ठित द यूनाइटेड क्लब में मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल का साक्षी बना जमशेदपुर, जब टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (TEEP) के नए संस्करण टीईईपी 2.0 फ्रेमवर्क का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत, कॉरपोरेट नेतृत्व और सामाजिक विकास से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए।
कार्यक्रम में जमशेदपुर और आसपास के 26 साझेदार स्कूलों के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों के साथ-साथ टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। टीईईपी 2.0 फ्रेमवर्क को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, स्कूल नेतृत्व को सशक्त बनाने और छात्र-केंद्रित परिणामों को प्राथमिकता देने की सोच के साथ तैयार किया गया है।
टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों डी.बी. सुंदरा रामम और पीयूष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि टीईईपी 2.0 केवल एक शैक्षणिक ढांचा नहीं, बल्कि स्कूल प्रणालियों को मजबूत करने और विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि यह फ्रेमवर्क शिक्षकों की क्षमता, नेतृत्व कौशल और नवाचार को बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण टीईईपी 2.0 के नए लोगो का आधिकारिक अनावरण रहा, जो टाटा स्टील और साझेदार स्कूलों के बीच सहयोग, निरंतर सुधार और शिक्षा में नवाचार की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय इस पहल के माध्यम से जमशेदपुर एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि उद्योग और शिक्षा के समन्वय से ही भविष्य की पीढ़ी को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.