जमशेदपुर में सूर्य मंदिर समिति ने 1100 व्रतधारियों को वितरित की छठ पूजा सामग्री, सांस्कृतिक संध्या में होगी भव्य प्रस्तुति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:लौहनगरी में छठ महापर्व की धूम पूरे शहर में देखने को मिल रही है। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति ने रविवार को सिदगोड़ा स्थित मंदिर परिसर में 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को निःशुल्क छठ पूजन सामग्री वितरित की। पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और कई वरीय पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

व्रतधारियों को कूपन के माध्यम से पहले ही सामग्री दी गई थी, लेकिन मंदिर पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं को भी श्रद्धापूर्वक पूजन सामग्री भेंट की गई। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, संयम और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

सूर्य मंदिर समिति द्वारा सोमवार को दोपहर 2 बजे व्रतधारियों के लिए मंदिर के सभी प्रवेश द्वार खोले जाएंगे। संध्याकाल में शंख मैदान में प्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत का आनंद देंगी।

अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर और छठ घाटों में स्वच्छ जल, रंग-बिरंगी लाइटिंग, पुष्प सज्जा और यातायात नियंत्रण की पूरी व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और छठ गीतों एवं भजन संगीत का आनंद लें।

पूजन सामग्री वितरण में समिति के प्रमुख सदस्य जैसे अमरजीत सिंह राजा, पवन अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, बोलटू सरकार, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, कमलेश सिंह और अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें