घाटशिला उपचुनाव: पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में किया  जनसंपर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उपचुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, झामुमो का जनाधार मज़बूत करने की कवायद तेज़ हो गई है।

संजीव सरदार ने रविवार को महातम, चतरडांगा और बड़ाजोड़ी पंचायत के पुरानापानी गाँव समेत कई सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा,

“झारखंड की अबुआ सरकार को मज़बूत करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि जनता भारी मतों से झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाए।”



उन्होंने जनता से अपील की कि वे झामुमो की नीतियों और राज्य की अस्मिता को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर मतदान करें।

“पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सोमेश चंद्र सोरेन” — संजीव सरदार

अपने संबोधन में संजीव सरदार ने स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर जनता की सेवा की और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे।

“रामदास सोरेन जी के अधूरे सपनों को अब उनके सुपुत्र सोमेश चंद्र सोरेन पूरा करेंगे। उनके अंदर भी अपने पिता की तरह जनसेवा का वही जुनून और निष्ठा है।”



इस मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने नारेबाज़ी कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में माहौल को जोशीला बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.