सोनारी में भाजपा की बैठक: बिजली-पानी संकट पर 7 मई को उपायुक्त कार्यालय के घेराव की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में बिजली और जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने सोनारी नॉर्थ लेआउट स्थित यादव सामुदायिक विकास भवन में की।

बैठक में मुख्य रूप से बिजली बिल समय पर नहीं आने, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, अनियमित बिजली कटौती और जल संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इन समस्याओं के विरोध में आगामी 7 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को उपायुक्त कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर के महामंत्री एवं मंडल प्रभारी राजीव कुमार सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा मंत्री सोनू ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अबु अशरफ, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, एससी मोर्चा जिला महामंत्री शंभू कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, एसटी मोर्चा जिला मंत्री श्विनोद ओमांग, जिला कार्यसमिति सदस्य रीता सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें