Jamshedpur : जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आयोजित ‘सट्टा एवं ड्रग्स के विरुद्ध विचार क्रांति सम्मेलन’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में किया जा रहा है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह सम्मेलन के संयोजक हैं।
संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में सैकड़ों लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जमशेदपुर के अलावा शहर से बाहर के लोग भी हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन का आयोजन साकची स्थित धालभूम क्लब में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे होगी। सम्मेलन में सट्टेबाजी और ड्रग्स के सामाजिक दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता और विचार-विमर्श किया जाएगा।

















