भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 18 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने की घोषणा

SHARE:

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर इस वर्ष भी भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकालने की घोषणा की गई है। यह शोभा यात्रा 18 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह चौक से प्रारंभ होकर बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में समापन के साथ सम्पन्न होगी।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का भी प्रदर्शन होगा।

इससे पूर्व 15 अप्रैल को बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में भगवान परशुराम की भव्य एवं विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जो क्षेत्र में श्रद्धा और गौरव का केंद्र बनेगी।

संघ ने जानकारी दी कि इस बार शोभा यात्रा को और अधिक भव्य, अनुशासित और प्रभावशाली बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समाज के हर वर्ग को जोड़कर इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है।

बैठक में कमल किशोर, रामनाथ दुबे, हरेंद्र मिश्रा, डी.के. मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, शशि मिश्रा, उदय मिश्रा, राजेश पांडेय, अप्पू तिवारी, पवन ओझा, आनंदी ओझा, संजय ओझा, रंजीत झा, रक्कू पांडेय, अजय ओझा, सिद्धनाथ ओझा, माधव दुबे सहित सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संघ ने सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

Leave a Comment