सेवा, श्रद्धा और जनसरोकारों के संग मना मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष, दर्जनों औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जुड़े प्रख्यात मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन बुधवार को पूरे हर्षोल्लास, सामाजिक समर्पण और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। यह अवसर केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिनभर सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की मिसाल बनकर उभरा।
दिन की शुरुआत प्रातः बेला में राकेश्वर पांडे द्वारा अपने परिवार संग राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पूजा के उपरांत वे बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां सैकड़ों समर्थकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्रोच्चारण के बीच केक काटा गया और समर्थकों ने पगड़ी, अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं। इस दौरान मिठाइयों और जलपान के साथ उत्सवी माहौल बना रहा।
इसके बाद राकेश्वर पांडे निक्को पार्क पहुंचे, जहां पार्क प्रबंधन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। निक्को पार्क परिसर स्थित चेशायर होम में उन्होंने बच्चों के बीच कंबल वितरित किए और उनके साथ भोजन कर आत्मीय संवाद स्थापित किया।
सेवा कार्यक्रमों की कड़ी में वे बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके पश्चात आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट के समीप वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को कंबल प्रदान किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिनभर के कार्यक्रमों का समापन संध्या बेला में उनके आवास पर आयोजित भजन संध्या के साथ हुआ, जहां भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा और संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के पदाधिकारी, समाजसेवी, राजनीतिक सहयोगी, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने राकेश्वर पांडे के दीर्घायु और निरंतर सामाजिक सेवा की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.