झारखंड़ में आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा करेगी जोरदार वापसी :- संजीव सिन्हा

SHARE:

Jamshedpur:राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि झारखंड भाजपा के लिए नए संकल्प और नई ऊर्जा का प्रतीक है।
संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू का बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और सतत संघर्ष को दर्शाता है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन की समझ का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आदित्य साहू का सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है। वहीं उनका मजबूत सांगठनिक कौशल पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। इससे न केवल संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।
संजीव सिन्हा ने भरोसा जताया कि आदित्य साहू के कुशल नेतृत्व में झारखंड भाजपा आने वाले समय में जोरदार वापसी करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Leave a Comment