Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया है। कदमा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशिष, डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार ठाकुर तथा कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा के निर्देशन एवं नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2026 की रात एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर–04 के आसपास कुछ अपराधी हथियार के बल पर बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
DSP CCR के नेतृत्व में गठित हुई छापामारी टीम
एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार ठाकुर एवं पुलिस उपाधीक्षक 11-Q-11 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल जब कदमा फार्म एरिया स्थित स्टाफ क्वार्टर के पास पहुंचा, तो वहां 3–4 संदिग्ध युवक एक साथ खड़े दिखाई दिए।
पुलिस को देखते ही मचाया भगदड़
पुलिस को देखते ही सभी संदिग्ध युवक भागने लगे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
राहुल भगत उर्फ छोटा लालू
उम्र – 22 वर्ष
पिता – स्व. महेंद्र भगत
ऋतिक सोय
उम्र – 20 वर्ष
पिता – मकरू सोय
दोनों अभियुक्त रामजनमनगर रोड नंबर–01, थाना कदमा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं।
हथियार और गोलियों की बरामदगी
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से—
एक देसी कट्टा
एक देसी पिस्टल
मैगजीन में लगी पाँच (05) जिंदा गोलियां
बरामद कीं, जिन्हें विधिवत जप्त कर लिया गया है।
लूट की साजिश का हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर लूटपाट की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि 21 जनवरी 2026 की रात कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर इलाके में हुई लूट की घटना में भी इनकी संलिप्तता रही है।
दो अलग-अलग कांड दर्ज
कदमा थाना कांड संख्या 05/26, दिनांक 22.01.2026
धारा 309(6) BNS
कदमा थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 22.01.2026
धारा 25(1-B)a / 20 / 36 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास भी रहा है दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी लूट, चोरी एवं गृहभेदन से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
DSP CCR मनोज कुमार ठाकुर
प्रवेश चन्द्र सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, कदमा
पु०अ०नि मंटू कुमार (अनुसंधानकर्ता)
पु०अ०नि निरंजन कुमार रवि
पु०अ०नि भोला राणा
स०अ०नि मनोज कुमार पांडेय
आ०063 राहुल कुमार
आ०0878 सनत कुमार (कदमा थाना)









