बकाया कर्तव्य भत्ते की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: होमगार्ड जवानों के बकाया कर्तव्य भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले वर्ष 25 दिसंबर से तीन माह का कर्तव्य भत्ता अब तक लंबित है। भत्ता नहीं मिलने से जवानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उनके पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद महाप्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जवानों को आश्वासन दिया कि बकाया भत्ते के भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले का यथाशीघ्र निष्पादन कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजेश कुमार वर्मा, गोपाल शर्मा, सानु प्रसाद, उमेश पाल, जगन्नाथ प्रसाद और बी. महेश्वर राव शामिल रहे।

गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की इस पहल की जानकारी दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें