गुआ महिला समिति ने तीन दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa: गुआ क्षेत्र में महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कल्याण नगर टीम और मेडिकल टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें कड़ी टक्कर के बाद कल्याण नगर टीम ने जीत दर्ज की। इस जीत में टीम के हेड कोच अयान गुन का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

मैच के दौरान मैदान में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए जोरदार समर्थन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के खेल आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.