शहादत दिवस पर शहीदों को नमन: हिदायतुल्लाह खान ने शेख भिखारी व टिकेत उमरांव सिंह को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों शहीद शेख भिखारी और टिकेत उमरांव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने अंग्रेजी शासन के अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और देश को स्वतंत्रता, स्वाभिमान व साहस की अमिट विरासत सौंपी।
श्री खान ने शहीदों के योगदान को संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका बलिदान देशभक्ति, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार शहीदों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि शेख भिखारी और टिकेत उमरांव सिंह की शहादत आज भी देशवासियों को एकता, भाईचारा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.