साहिबगंज: कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। उधर सदर अस्पताल का निरीक्षण के क्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दवाई वितरण काउंटर, इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीज वार्ड, पेइंग वार्ड एवं सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए बनाए गए ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जहां मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी प्रकार की जानकारी दी। वही निरीक्षण के बाद कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि सदर अस्पताल में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ जिलेवासियों को सही तरीके से मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि बरहरवा सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर वहां भी संसाधनों की कमी को दूर करने व चिकित्सकों की कमी को दूर करने को लेकर कहा गया है जिससे बरहरवा प्रखंड क्षेत्र व आसपास के लोगों का भी सही तरीके से समुचित इलाज हो सकें।









