हूल दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा — “हूल क्रांति स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी थी”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  लड़ाई माना जाता है, की स्मृति में सोमवार को लौहनगरी जमशेदपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ हूल दिवस मनाया गया। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक पर वीर शहीदों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

आदिवासी वीरों ने जगाई थी आज़ादी की अलख — पूर्णिमा साहू

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह पहली चिंगारी थी, जिसने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ों को हिला दिया था। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे नायकों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के इन वीर सपूतों ने जिस त्याग और साहस का परिचय दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके सपनों का भारत गढ़ने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा।”

भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता टुनटुन सिंह, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रंजीत सिंह, सुशांत पांडा, बोलटू सरकार, रामचंद्र प्रसाद, उमेश साव, संजना साहू, गणेश मुंडा, संजीत चौरसिया, सुभाष मुखी, विकास दास, गौरव साहू, धर्मेंद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से हूल क्रांति की भावना को जीवित रखते हुए समाज में समानता, साहस और संघर्ष की चेतना फैलाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें