Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं लोक सेवक के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जिले के चार प्रखंड कार्यालयों—बोड़ाम, पटमदा, जमशेदपुर और पोटका—में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, एसआईआर, आधार कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याएं साझा कीं।
बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां मौजूद रहे। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा पोटका प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक मेनका सरदार ने शिविर में भाग लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाभुकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास किया। कई मामलों में लाभुकों को योजनाओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और संबंधित विभाग से संपर्क की जानकारी भी दी गई।
योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जरूरी : विद्युत वरण महतो
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र लाभुकों तक उनका लाभ समय पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु शिविर’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनता और सरकारी योजनाओं के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। शिविर में प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहना ही सेवा : पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है। शिविर के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके सामने आ रही कठिनाइयों को समझने और समाधान की दिशा में प्रयास करने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी न हो।
सेवा और जनसरोकार का माध्यम है अभियान : संजीव सिन्हा
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं लोक सेवक के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ पार्टी के सेवा, समर्पण और जनसरोकार के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु शिविर’ के जरिए कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और लाभुकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
ये रहे मौजूद
पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री मुचिराम बाउरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, पटमदा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पद सिंह, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज साह, कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष सनातन दास, शांतनु मुखर्जी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में विधायक पूर्णिमा साहू, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, संजीत चौरसिया, सागर राय, चिंटू सिंह, नीतीश कुशवाहा, अमित मिश्रा, हन्नु जैन, आनंद कुमार, सुमित शर्मा, विकास शर्मा, अप्पा राव, सुदीप्तो डे राणा, अमित सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, मनोज सिंह और शुक्ला हलदर समेत अन्य उपस्थित रहे।
पोटका प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, चंद्रशेखर गुप्ता, पोटका मंडल अध्यक्ष सनत कुमार सी, निधु दास, श्यामल महाकुड़, राजू सरदार, मनोज सरदार, गणेश सरदार और चंचल चक्रवर्ती समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

















