जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, ‘अंगेन’ ने दिलाई देशभर में पहचान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित कुमिरमुड़ी गांव के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने अपनी प्रतिभा, संघर्ष और रचनात्मक सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उन्होंने वर्ष 2026 में अपनी फिल्म ‘अंगेन’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

रवि राज मुर्मू वर्ष 2008 में टाटा स्टील फाउंडेशन की ज्योति फेलोशिप से जुड़े। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की और समुदाय आधारित पहल के माध्यम से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर उन्होंने आगे चलकर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से फिल्म निर्माण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया।

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रवि ने डॉक्यूमेंट्री, शोध आधारित फिल्मों और विभिन्न व्यावसायिक परियोजनाओं पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एसोसिएट एडिटर और ट्रेलर एडिटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे टाटा स्टील फाउंडेशन का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपरा और जीवन पर आधारित फीचर फिल्मों का निर्माण करना है, ताकि झारखंड की मौलिक कहानियों को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच तक भी पहुंचाया जा सके। इसके लिए वे भविष्य में अपना स्वयं का प्रोडक्शन हाउस स्थापित करना चाहते हैं।

रवि की यह उपलब्धि झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि प्रतिभा को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें