थाना गेट के पास टूटा नल बना जल बर्बादी का कारण, हजारों लीटर पानी बह रहा व्यर्थ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं जादूगोड़ा स्थित उसिल (UCIL) कॉलोनी में पीने के पानी की खुलेआम बर्बादी हो रही है। थाना गेट के समीप पीपल पेड़ के नीचे लगा पानी का नल टूट जाने से लगातार पानी बह रहा है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ नष्ट हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नल कई दिनों से टूटा हुआ है और इसकी जानकारी संबंधित विभाग को भी दी जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार बहते पानी के कारण आसपास जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने जल संरक्षण को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि “जल ही जीवन है” का संदेश केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे व्यवहार में भी उतारने की जरूरत है। लोगों ने मांग की है कि सम्पदा कार्यालय, जादूगोड़ा अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर खराब पड़े नलों एवं पाइप लाइनों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित करे।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि केवल विभाग ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक रहें। नल टूटने या पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें तथा आवश्यकता पड़ने पर आपसी सहयोग से छोटी-मोटी मरम्मत कराने की पहल करें, ताकि अमूल्य जल को बचाया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.