अंतरराष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर केरल समाजम मॉडल स्कूल करेगा मीडिया कर्मियों को सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर केरल समाजम मॉडल स्कूल की ओर से 19 नवंबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित कर उनके योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करेगा।

विद्यालय की प्राचार्या रीना बनर्जी ने इस संबंध में पत्रकारों को आमंत्रण भेजा है। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत समाज को जागरूक करने, महत्वपूर्ण सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। पत्रकारों के इसी अमूल्य योगदान को सराहने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे केरल समाजम मॉडल स्कूल परिसर में होगा। इस दौरान एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद पत्रकारों के लिए दोपहर भोज की व्यवस्था रहेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने मीडिया जगत के सभी आमंत्रित सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें