इनर व्हील क्लब ने लगाया मेगा आई चेक-अप कैंप, 85 लोगों की हुई नेत्र जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करने के साथ आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर में कक्षा 5 से 8 तक के 80 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों समेत कुल 85 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 11 विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं। सभी को आगे की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श के लिए विष्णु नेत्रालय रेफर किया गया।

क्लब की ओर से बताया गया कि बच्चों में आंखों की समस्या का समय पर पता चलना बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर उपचार मिलने से दृष्टि संबंधी परेशानी के कारण पढ़ाई और एकाग्रता पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब के 7 सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। क्लब ने विष्णु नेत्रालय की मेडिकल टीम, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.