इंडिगो की दिल्ली-लेह फ्लाइट ने तकनीकी खराबी के चलते भरी इमरजेंसी लैंडिंग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

यह फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान के दौरान किसी तकनीकी समस्या की आशंका के चलते पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया

फ्लाइट में करीब 180 यात्री, जिनमें चालक दल के सदस्य भी शामिल थे, सवार थे। एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक आपात लैंडिंग की।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से घटना की पुष्टि करते हुए कहा गया है कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी टीम समस्या की जांच में जुटी हुई है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इस घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए हलचल जरूर रही, लेकिन एयरपोर्ट स्टाफ की तत्परता के कारण स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। यह घटना एक बार फिर विमान सुरक्षा और सतर्क पायलट निर्णयों की महत्ता को दर्शाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें