विधायक सबिता महतो की पहल पर लावा चुनिडीह-कुलटांड़ जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लावा चुनिडीह केनाल से कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टिकर समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। विधायक सबिता महतो की पहल पर तत्काल विधायक के निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।

लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की पहल की।

विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरकर मरम्मत कार्य को गति दे रहे हैं। सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है।



जल्द होगा सड़क निर्माण का शिलान्यास

वहीं, लावा केनाल से कुलटांड़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया को लेकर भी पहल तेज कर दी गई है। जल्द ही सड़क निर्माण का शिलान्यास किए जाने की बात कही गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टिकर समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मरम्मत कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक सबिता महतो के प्रति आभार जताया। सड़क मरम्मत कार्य को गति देने में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो की विशेष भूमिका रही।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा, वरिष्ठ गुप्तेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी पशुपति बागची, युवा प्रखंड अध्यक्ष स्वपन आदित्यदेव, कन्हाई लाल बेसरा, राणा प्रताप महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, लखन मांझी, राईशेन मांझी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें