MLA Saryu Rai demanded quick solution : उलीडीह की नित्यानंद कॉलोनी में विकराल समस्या, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से त्वरित समाधान की मांग की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के उलीडीह क्षेत्र स्थित नित्यानंद कॉलोनी के निवासी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जिले के उपायुक्त को ट्विटर के माध्यम से मामले की जानकारी दी और त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष योजना तैयार करने का आग्रह किया है।

https://x.com/roysaryu/status/1892423279169982639?t=yLMp1UeP2sxmSCaR3hu-dQ&s=19

पुरानी समस्या, त्वरित समाधान की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नित्यानंद कॉलोनी में जलभराव, टूटी सड़कें, गंदगी और जल निकासी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम की बड़ी चुनौती

इस समस्या को देखते हुए अब मानगो नगर निगम के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि निगम इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और इसके लिए विशेष योजना बनाए। स्थानीय निवासी प्रशासन की सुस्ती से नाराज हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि विधायक सरयू राय की पहल के बाद प्रशासन कितनी तत्परता से इस गंभीर समस्या का हल निकालता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें