केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

देहरादून/गुप्तकाशी : केदारनाथ धाम जा रही एक हेलीकॉप्टर सेवा के गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, प्रशासन ने चारधाम यात्रा के लिए सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:20 बजे गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया। घटना स्थल गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच घना जंगल बताया जा रहा है।

प्रशासन सतर्क, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, पुलिस और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी एजेंसियां सक्रिय हो गईं हैं। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और हताहतों की स्थिति क्या है — इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं विशेष रूप से बुज़ुर्ग, दिव्यांग और समय की कमी वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख सहारा होती हैं। इस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें